उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़
ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच रात दस बजे से सुबह पांच तक नहीं चलेंगे वाहन, आपातकालीन सेवाओं रहेंगी जारी

हाईवे पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं ने चिंता बढ़ाई हुई है। इसे देखते हुए एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।




