उत्तराखंड
पिथौरागढ़ के एक गांव में मिली सुरंग, चट्टान से अंदर गए लोग तो रह गए हैरान, जानें क्या है रहस्य

पिथौरागढ़ जिले के मुवानी के गोबराड़ी गांव से एक किमी दूरी पर एक सुरंग मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उनके पूर्वजों से वहां सुरंग होने की जानकारी थी।पिथौरागढ़ जिले के थल-मुवानी के गोबराड़ी गांव से एक किमी दूरी पर नदी से लगे 400 मीटर ऊंचे चट्टान पर सुरंग मिली है। उसके अंदर दो अलग-अलग सुरंग है। पुरातत्व विभाग इसका निरीक्षण कराएगा। उन्होंने बताया कि सुरंग को छेनी और सब्बल से काटकर बनाया गया है। दोनों सुरंग से 100 मीटर नीचे तक उतर गए। वहां से आगे जाने के लिए दो सुरंगों के रास्तों को पत्थरों से बंद किया गया है। उन्होंने वहां कुछ पत्थर हटाने का प्रयास किया तो नीचे से भाप जैसा धुआं उठने लगा।