उत्तराखंड

मजदूरी को गई महिला के साथ दुष्कर्म

जसपुर। मजदूरी करने गई एक महिला ने मकान मालिक के पुत्र पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के पिता ने महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।जसपुर निवासी महिला ने कहा कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। चार साल पहले वह ग्राम राजपुर में काम करने गई थी। इस दौरान गांव निवासी फैजान उर्फ गुड्डू ने उससे कहा कि उसका मकान बन रहा है और वह वहां मजदूरी कर ले। इस पर उसने फैजान के घर पर काम करना शुरू कर दिया।आरोप है कि एक दिन फैजान उसे जबरन कमरे में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने कपड़े फाड़ दिए और मुंह दबाकर पास रखी बैटरी उठा ली। बात नहीं मानने पर उसने उसपर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोप है कि फैजान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली।अगले दिन फैजान उसके घर आया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। मना करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बीती 14 अक्तूबर की शाम को फैजान ने घर आकर दुष्कर्म किया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जसपुर। फैजान के पिता आबिद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि महिला पिछले चार साल से अपनी सहमति से उसके पुत्र से संबंध बनाए हुए थी। किसी बात को लेकर दोनों विवाद हो गया। परिवार को पता चलने पर समझौते हुआ तो महिला ने उनसे दो लाख तीस हजार रुपये का चेक लिया। समझौते के 20 दिन बाद महिला ने उससे और उसके बेटे से चार लाख रुपये मांगे। मना करने पर 16 अक्तूबर को सूत मिल पुलिस चौकी में उसके बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के बुलाने पर उसने पुलिस को सारी बात बताई। चेक एवं अन्य दस्तावेजों को दिखाया। महिला ने चार लाख रुपये न देने पर उसके पुत्र को झूठ मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button