उत्तराखंड

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में तेज हुई चुनावी सरगरमी, प्रभारी ने ली दावेदारों की टोह

भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारिकयों की बैठक ली। नगर पालिका पौड़ी के समस्त 11 वार्डों में चुनाव प्रभारी तैनात किए जाने को लेकर इस दौरान विस्तृत चर्चा की गई।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में चुनावी सरगरमी तेज हो गई है। भाजपा के नगर पालिका पौड़ी में निकाय चुनाव प्रभारी व निवर्तमान ब्लाॅक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को लेकर एकजुट होकर कड़ी मेहनत करनेका आह्वान किया।

निकाय चुनाव प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद पहली बार मंगलवार को नीरज पांथरी पौड़ी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारिकयों की बैठक ली। इस मौके पर पांथरी ने बताया कि नगर पालिका पौड़ी के समस्त 11 वार्डों में चुनाव प्रभारी तैनात किए जाएंगे। जिसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button