उत्तराखंड

साल का आखिरी डूबता हुआ सूरज नहीं देख पाया दून, तस्वीरें लेने की हर किसी की ख्वाहिश रह गई अधूरी

राजधानी देहरादून में लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। लेकिन इस बार दून वासियों की एक आस अधूरी रह गई।

साल के आखिरी दिन का डूबता सूरज देखने और उसके साथ तस्वीरें लेने की दूनवासियों की ख्वाहिश अधूरी रह गई। पूरी दूनघाटी कोहरे के आगोश में रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।मंगलवार को सुबह खिली धूप से लगा साल के आखिरी दिन ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव से दून में कोहरा छा गया

इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री इजाफे के साथ 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाए रहने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो चार जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button