गौवंश सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए सरकार शादाब अली

देहरादून। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं उत्तराखंड प्रभारी शादाब ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में गौ वध के मामले लगातार सामने आ रहे है। उससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में गौ तस्करों के हौसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे गौवंश सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए। जिससे कि कोई भी गौ तस्करी करने की हिम्मत न जुटा पाए।
शादाब अली ने पूर्व में मुख्यमंत्रियों से लेकर जिले के विधायक, मेयर व उच्च अधिकारियो गौवंश की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि खुद सरकार सरकारी मशीनरी गौवंश की सुरक्षा में विफल साबित हो रही है। जिसके चलते प्रदेश की राजधानी देहरादून में ही गोवंश आवारा भटक रहे हैं, जिसको कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।
साथ ही इन दिनों आवारा घूमने वाला गौवंश गौतस्करों के निशाने पर है। ऐसा एक मामला हाल ही में विकासनगर क्षेत्र में सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में गौवंश तस्करी चरम पर है। जिसपर सख्त कानून बनाकर ही लगाम लगाया जा सकता है। शादाब अली ने कहा कि खुले में पड़े करकट में पॉलिथीन खाकर कई गौ वंश मौत का शिकार भी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में बैलांे का काम ट्रैक्टरों ने ले लिया है। जिसके चलते अब गांय के बछड़ा पेदा होते ही लोग उसे सड़कों पर आवार छोड़ रहे है। या तो बछड़ों को बेच दिया जाता है। ऐसे हालातों में गौवंश की सुरक्षा चुनौती बनकर रह गया है। शादाब अली ने शासन प्रशासन से गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस उपाए करने की मांग की है।
