उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा…धीमी यात्रा से घट गई BKTC की आय, पंजीकरण को लेकर स्थिति नहीं रही स्पष्ट

पंजीकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने का इस बार यात्रा पर भी असर पड़ा है। बदरीनाथ धाम की यात्रा करीब चार सप्ताह और केदारनाथ की यात्रा 10 दिन और चलेगी।इस साल अभी तक बदरी-केदार की यात्रा पिछले साल के मुकाबले काफी कम रही। पंजीकरण की स्थिति स्पष्ट न होने और बरसात में यात्रा धीमी होने का असर यात्रा रूट के साथ धाम की व्यावसायिक गतिविधियों पर तो पड़ा ही साथ ही बीकेटीसी को भी करोड़ों का नुकसान हुआ।पिछले साल जहां समिति को 83 करोड़ की आय हुई थी वहीं इस साल अभी तक 54 करोड़ की आय हुई। हालांकि अभी बदरीनाथ धाम की यात्रा करीब चार सप्ताह और केदारनाथ की यात्रा 10 दिन और चलेगी। बदरीनाथ धाम में अभी तक करीब 12 लाख तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं जबकि पिछले साल अभी तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा में कमी आने लगती है। ऐसे में शेष चार सप्ताह में यात्रियों का आंकड़ा 18 लाख के पास पहुंचना मुश्किल होगा। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि समिति को इस साल 54 करोड़ की आय प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button