गोर्खाली सुधार सभा की विजयपुर हाथीबड़कला नया गाँव शाखा का वार्षिक अधिवेशन


आज दिनांक 19जुलाई 2024
गोर्खाली सुधार सभा की नयागाँव शाखाका वार्षिक अधिवेशन – मल्टी पर्पज होम ,नयागाँव के सभागारमें –कर्मठ शाखा अध्यक्ष श्री मीन बहादुर खत्रीजी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्यक्षजी ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी , महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्रीजी , सचिव श्री मधुसूदन शर्माजी ,मीडिया प्रभारी प्रभा शाह , सह सम्पादक श्री उदय ठाकुरजी एवं कर्नल आर० एस० क्षेत्रीजी का स्वागतअभिनंदन कियाl |तत्पश्चात् उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |
शाखा की पूर्व ग्राम प्रधान एवं मण्डल अध्यक्षा श्रीमती ज्योति कोटिया एवं कर्नल आर०एस०थापा ने अपने -अपने वक्तव्य रखे |
केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |
🌸केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी द्वारा शाखा के इन मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं:—-
१सुष्मिता थापा
२)अनुज पौडियाल
३)प्रियांशु राना
४)सौरभी जोशी
५)स्मिता थापा
६)विकास थापा
७)युविका प्रधान
८) स्नेहा क्षेत्री

🌸प्रतिभावान मेघावी छात्र सम्मान
१) शार्दुल प्रधान(कक्षा 12th में 95%)
🌸केंद्रीय अध्यक्षजी ने शाखा के इन वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया|
१) श्रीमती सीमा आले( वीर नारी)
२)श्री मन बहादुर अधिकारी(वरिष्ठ नागरिक)
शाखा अध्यक्ष श्री मीन बहादुर खत्रीजी ने शाखाकी ओरसे केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी को छात्रवृत्ति सहयोग राशि- पचास हजार रूपये (50,000/- रूपये)का चैक प्रदान किया
केंद्रीय अध्यक्षजी ने शाखा अध्यक्ष जी एवं शाखा के कार्यों की सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की| उन्होंने शाखा द्वारा सहयोग राशि हेतु आभार सहित धन्यवाद भी प्रकट किया|
इस अवसरपर श्री एवं शाखाके कैप्टन दिनेश प्रधान, पंडित माधव प्रसाद मरासिनी ( मंच संचालक), श्री दुलाब गुरूंग, श्री संजय प्रधान, श्री महेश प्रधान, श्री सुनील कोटिया, श्रीमती किरण उपाध्याय, श्रीमतीसपना प्रधान, वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित रहे |
🙏🙏
प्रभा शाह
मीडिया प्रभारी
गोर्खाली सुधार सभा
9897423932




