उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

साइबर हमले के 14 दिन…उद्योगों की सिंगल विंडो बंद, सौर ऊर्जा परियोजनाओं का काम भी है ठप

उद्योग निदेशालय सिंगल विंडो सिस्टम से एक ही जगह से सभी सेवाएं देता है, जिसका कामकाज आज तक भी सुचारू नहीं हो पाया। वेबसाइट पूरी तरह बंद है। निवेशकों के पास इंतजार के सिवा कुछ नहीं।प्रदेश में हुए सबसे बड़े साइबर हमले के 14 दिन बाद उद्योगों की सिंगल विंडो समेत सभी सेवाएं बंद हैं। सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट से संबंधित सभी परियोजनाएं भी ठप पड़ी हुई हैं। हालात ये हैं कि विभागों से जुड़े सभी कामकाज लटके हैं। लोग परेशान हैं।तमाम दावों, वादों और कवायदों के बावजूद निवेशकों, उद्योगपतियों के वर्चुअल रास्ते पूरी तरह बंद पड़े हैं। उद्योग निदेशालय सिंगल विंडो सिस्टम से एक ही जगह से सभी सेवाएं देता है, जिसका कामकाज आज तक भी सुचारू नहीं हो पाया। वेबसाइट पूरी तरह बंद है। निवेशकों के पास इंतजार के सिवा कुछ नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button