उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

तीन साल पहले देहरादून आए थे टाटा समूह के नए चेयरमैन नोएल टाटा, बेटियों के साथ पहुंचे थे ऋषिकेश.

भाजपा विधायक सविता कपूर के पुत्र व उद्यमी अमित कपूर ने बताया कि नोएल टाटा से उनकी पहली मुलाकात मुंबई के ताज होटल में एक आयोजन में हुई थी। इसके बाद से वह लगातार उनके संपर्क में हैं।
नोएल टाटा को टाटा समूह का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद लिया गया। नोएल टाटा कुछ साल पहले अमित कपूर के बुलावे पर देहरादून आ चुके हैं।
भाजपा विधायक सविता कपूर के पुत्र व उद्यमी अमित कपूर ने बताया, नोएल टाटा से उनकी पहली मुलाकात मुंबई के ताज होटल में एक आयोजन में हुई थी। इसके बाद से वह लगातार उनके संपर्क में हैं। करीब तीन साल पूर्व वह ऋषिकेश अपनी बेटियों के साथ आए थे। तब उनके अनुरोध पर नोएल दून पहुंचे थे।
नोएल टाटा अपनी बेटियों के साथ देहरादून में उनके बन रहे प्रतिष्ठान को देखने पहुंचे थे। अमित कपूर बताते हैं कि नोएल टाटा बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। नोएल टाटा से मिलकर उन्हें कभी नहीं लगा कि वह इतने बड़े व्यापार समूह के मालिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button