उत्तराखंड

 आज प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

राज्य की महिलाओं और किशोरियों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य पर तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी समेत राज्य की 13 वीरांगनाओं को गुरुवार को वर्ष 2023-24 का तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा।

वहीं, 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगी। राज्य की महिलाओं और किशोरियों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य पर तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, गढ़वाली लोक गायन के क्षेत्र में देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, साहसिक कार्य पर रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला।

इनको मिलेगा आंगनबाड़ी पुरस्कार

अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को बधाई। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। इन विजेताओं से अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button