उत्तराखंड
अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च तक होगा पंजीकरण, चार जिलों के युवा ले सकेंगे भाग

अग्निवीर के वर्ष 2024-25 के लिए सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च तक किया जा सकेगा।
भारतीय सेना में अग्निवीर के वर्ष 2024-25 के लिए सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च तक किया जा सकेगा। भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उम्मीदवार की भर्ती संबंधी पात्रता और शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से विभिन्न केंद्रों में होगी।




