उत्तराखंड
आटे की होली खेलकर मनाया लोसर पर्व

उत्तरकाशी। जाड़ समुदाय के लोसर पर्व का आटे की होली के साथ धूमधाम से समापन हो गया। इससे पूर्व जाड़ समुदाय से जुड़े लोगों ने रिंगाली देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। बौद्ध पंचाग के अनुसार सभी मंदिरों में झंडे लगाए गए। वहीं पूरे वर्ष के सुख समृद्धि की कामना की गई।
सोमवार को जाड़ समुदाय के चार दिवसीय लोसर पर्व पर आटे की होली खेली गई। रिंगाली देवी के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने स्थानीय वेषभूषा में ढोल दमाऊं की थाप पर रासो तांदी नृत्य किया। वहीं लोसर मेले में पहुंचे लोगों को स्थानीय महिलाओं ने हरियाली वितरित कर उनको पर्व की शुभकामनाएं दी। संवाद




