सात साल बाद फरवरी में बढ़ा रात का तापमान, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में भी दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते ठंड का अहसास कम होगा।
उत्तराखंड में फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ने लगा है। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन के साथ अब रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में मौसम ने रविवार को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।.
उत्तराखंड में फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ने लगा है। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन के साथ अब रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में मौसम ने रविवार को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आज से अगले चार दिन तक साफ रहेगा मौसम
प्रदेश में सोमवार से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। 12 फरवरी को दून के तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। कोहरा छटने से दिन में मैदान से लेकर पहाड़ तक अच्छी धूप खिल रही है। दिन में तापमान बढ़ने के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।




