मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इन सीटों पर लगातार प्रवास करते रहे हैं। 2022 के विस चुनाव में हारी इन सीटों पर सांसद, क्षेत्रीय विधायक और पार्टी पदाधिकारियों को भी प्रवास करने के निर्देश दिए गए थे। उत्तराखंड के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 23 हारी हुई विधानसभा सीटों के संबंध में रिपोर्ट दी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बढ़त बढ़ाने की दृष्टि से 23 हारी हुई विधानसभा सीटों पर विशेष कार्ययोजना बनाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इन सीटों पर लगातार प्रवास करते रहे हैं। 2022 के विस चुनाव में हारी इन सीटों पर सांसद, क्षेत्रीय विधायक और पार्टी पदाधिकारियों को भी प्रवास करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री धामी ने भी इन सीटों पर जनसंपर्क, सभाएं और रोड शो किए। 21 मार्च से उन्होंने अपने चुनावी दौरों की शुरुआत कर दी थी। करीब 30 विधानसभाओं में उनके दौरे हो चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पूरे चुनाव के दौरान अधिक से अधिक विधानसभाओं को कवर करने का लक्ष्य बनाया है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 23 हारी हुई सीटों पर प्रवास के कार्यक्रम बनाए हैं। वे लगातार इन सीटों में सांगठनिक स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संवाद के जरिये तैयारियों का फीडबैक ले रहे हैं।बृहस्पतिवार को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष हारी हुई सीटों की अब तक की तैयारी और चुनावी रणनीति को साझा किया। उन्होंने प्रदेश में पार्टी की चुनावी तैयारियों की भी जानकारी दी। नड्डा ने सभी पांचों लोकसभा सीटों पर अब तक चले प्रचार की गति के बारे में भी जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें मैं भी हूं पन्ना प्रमुख अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टिहरी लोस की कोर कमेटी की बैठक में मतदाता संपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। अगले तीन पार्टी बूथों में एक-एक वोट से संपर्क साधने की कोशिश करेगी। नड्डा ने कहा, पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की यह कोशिश होनी चाहिए कि वह अपने क्षेत्र के तकरीबन सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करे और उसे लोकहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों, फैसलों और योजनाओं के बारे में जानकारी दें। राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेश बंसल, लोकसभा प्रभारी विनय रोहिला समेत टिहरी लोस क्षेत्र के विधायक व वरिष्ठ नेता मौजूद इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोस चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक वोटों के अंतर से जीत दिलाने के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। कहा, अब प्रत्येक कार्यकर्ता का यह प्रयास हो कि वह अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करे और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और कार्यों की चर्चा करे। पार्टी का त्रिदेव सम्मेलन पर जोरचुनावी दृष्टि से भाजपा का बूथ प्रबंधन पर खास फोकस है। पार्टी ने प्रत्येक बूथ के तीन पदाधिकारियों, जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलओ टू को त्रिदेव की संज्ञा दी है। नड्डा शुक्रवार को हरिद्वार में त्रिदेवों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी तरह के सम्मेलन पार्टी सभी लोकसभा क्षेत्रों में करेगी। ऐसे एक और सम्मेलन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संबोधित कर सकते हैं। यह सम्मेलन नैनीताल लोस सीट पर हो सकता है। नड्डा ने मतदाता संपर्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी और निर्देश दिए। पार्टी का लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य है। हम पांचों सीटें जीत रहे हैं। हमारे सामने अब लक्ष्य भारी अंतर से चुनाव जीतने का है। इसी को ध्यान में रख कर हमने बूथ प्रबंधन की योजना बनाई है। अगले तीन दिन हम बूथों पर अपनी ताकत झोंकने जा रहे हैं।